एसकेटीटी सड़क पर बना जाहलमा पुल डैमेज हो गया है। इससे घाटी की 14 पंचायतों के साथ पांगी घाटी का संपर्क केलांग और मनाली से पूरी तरह से कट गया है। घटनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लाहौल स्पीति की विधायक पहुंचे गए हैं। मार्ग बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों के साथ पर्यटक भी फंस गए हैं। बीआरओ के अधिकारी मौके पर पहुंचकर वैकल्पिक मार्ग निकालने की व्यवस्था की जा रही है।