फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कानून व्यवस्था मजबूत करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग, कर्मचारी महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कुल्लू ने पुलिस अधीक्षक से कानून व्यवस्था मजबूत करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग उठाई। महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष संजीव भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक मदन लाल से मिला और उन्हें मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में हुए जल शक्ति विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) हत्याकांड पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं कर्मचारियों और आम लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा कर रही हैं। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस से शहर और आसपास के क्षेत्रों में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने तथा कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की मांग की। महासंघ ने अपने मांग पत्र में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी बढ़ाने के सुझाव भी दिए। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि मजबूत कानून व्यवस्था से कर्मचारियों के साथ-साथ आम नागरिक भी सुरक्षित महसूस करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें