मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को कुल्लू पहुंचे। भुंतर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री कटराईं में पहुंचकर विधायक भुवनेश्वर गौड़ के घर गए। यहां उन्होंने विधायक को भाई के निधन पर सांत्वना दी। इसके बाद कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के घर में पिता के निधन भी सांत्वना दी। शाम को सीएम शिमला लौटेंगे।