राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुशैणी में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों ने एडीसी से मुलाकात कर अब सरकार और विभाग को चेतावनी दी है कि अगर एक महीने के भीतर भवन की समस्या का हल नहीं निकाला को घाटी की जनता आंदोलन करेगी। इस समस्या को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल एडीसी कुल्लू अश्विनी कुमार से मिला और कहा है कि स्कूल भवन अक्तूबर, 2025 को बरसात के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उसके बाद से स्कूल के 472 के करीब बच्चे अढ़ाई किलोमीटर दूर एक निजी भवन में पढ़ रहे हैं। लेकिन निजी भवन के मालिक के साथ भी 31 मार्च 2026 तक का ही इकरारनामा किया गया है और उसके बाद उन्होंने मकान को खाली करवाने की बात कही है क्योंकि घाटी में पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में इस भवन में 1 अपैल से बच्चे नहीं बैठ सकेंगे। ऐसे में अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है कि वह अपने बच्चों को इसके बाद कहां पढ़ाऐंंगे। ऐसे में अब उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार और विभाग को चेतावनी जारी की है।