फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर देवता भगवान नरसिंह की जलेब

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के छठे दिन महाराजा कोठी के आराध्य देवता भगवान नरसिंह की जिया जलेब में विभिन्न क्षेत्रों के देवी-देवताओं ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर निकली जलेब के दौरान देवलुओं के नृत्य से ढालपुर का माहौल भक्तिमय हो गया। जलेब में कुल्लू की प्राचीन देव परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। दशहरा उत्सव के मौहल्ला उत्सव के दिन पांचवी जलेब में पीज के आराध्य देवता जमदग्नि ऋषि, जोंगा के गौरी देवता और हुरगू नारायण, लोट के देवता वीर कैला, कमांद के वीर कैला, पीज के अजयपाल तथा खल्याणी के पांचवीर बराधी सहित अन्य देवी-देवताओं ने भाग लिया। इस दौरान देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें