फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: मलाणा नाला में अचानक आई बाढ़, दो पैदल पुल सहित कई मशीनें और गाड़ियां बहीं, देखें वीडियो

भारी बारिश के चलते मलाणा नाला में बाढ़ आ गई है। इससे क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ है। घाटी के मलाणा एक हाइड्रो पावर कंपनी की ओर से बनाया गया एक अस्थायी बांध अचानक आई बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। इससे एक हाइड्रा, एक डंपर, एक रॉक ब्रेकर, एक कैंपर और कार बह गई। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि इस घटना में कोई जन हानि की सूचना नहीं है। लगातार बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बाढ़ आने से मलाणा गांव के लिए बना पैदल पुल बह गया है और इसके साथ ही घाटी के पोहल गांव को जोड़ने वाला पुल भी बह गया है। दोनों पैदल पुल के बह जाने से ऐतिहासिक गांव मलाणा के साथ पोहल गांव वासियों का संपर्क कट गया है। इसके साथ ही पोहल, बलाधी सहित अन्य गांव के लोगों की जमीन को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें