जिला कुल्लू में दो माह तक बच्चों की देखभाल की जाएगी। जिला के पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर शून्य से पांच साल तक के बच्चों को जिंक और ओआरएस के पैकेट के वितरित किए जाएंगे। जिला में एक मई से 30 जून तक सघन डायरिया अभियान चलेगा।