फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बीआरओ ने अटल टनल के साउथ पोर्टल से हटाई बर्फ

भारी हिमस्खलन होने के कारण बंद हुआ अटल टनल के साउथ पोर्टल का प्रवेशद्वार खोल दिया गया है। हिमस्खलन के कारण आए बर्फ के ढेर को बीआरओ ने हटा दिया। हिमस्खलन से बंद अटल टनल का साउथ पोर्टल बीआरओ ने बुधवार को बहाल कर दिया है। सड़क से बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मशीनरियों के अलावा कामगार बर्फ हटाने के कार्य में लगाए गए हैं। बीआरओ ने बर्फ हटाकर नार्थ पोर्टल को मनाली से जोड़ दिया है। मनाली-केलांग मार्ग पर शुक्रवार तक फोर बाई फोर वाहन दौड़ने की उम्मीद है। सिस्सू से नार्थ पोर्टल के बीच बीआरओ की 94 आरसीसी ने मशीनरी की पूरी ताकत झोंक दी है। जहां मशीनरी नहीं पहुंच पा रही है, वहां कामगारों से भी सड़क से बर्फ हटाई जा रही है। बीआरओ ने सोलंगनाला को ओर से साउथ पोर्टल तक सड़क एकतरफा खोल दी है। हालांकि, फिलहाल वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं की गई है। बीआरओ योजक परियोजना के चीफ इंजीनियर विकास शुक्ल ने बताया कि अटल टनल के साउथ पोर्टल में भारी हिमस्खलन होने से टनल का प्रवेशद्वार हो गया था। बीआरओ ने इसे बहाल कर नार्थ पोर्टल को मनाली से जोड़ दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें