फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा युवा मोर्चा ने रांगड़ी से मनाली तक निकाली बाइक रैली

भाजपा के 45वें स्थापना दिवस पर युवा मोर्चा मनाली मंडल ने बाइक रैली का आयोजन किया। रांगड़ी से 17 मिल होते हुए लेफ्ट बैंक से मनाली तक रैली निकाली। इसमें युवा कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव के लिए जोश देखा गया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जनेश ठाकुर ने बताया कि यह बाइक रैली जिले के चारों मंडलों में हुई। भाजपा के स्थापना दिवस पर युवाओं में रैली जोश भरने का काम करेगी। लोकसभा चुनाव में युवा भाजपा के लिए जोश से काम करेगा और दोबारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। कहा कि रैली को मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में मंडल महामंत्री बागेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन नारायण, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक नेगी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय ठाकुर, महामंत्री सुशील ठाकुर व शुभम चौहान आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें