ढालपुर के कॉलेज गेट से भाजपा युवा मोर्चा ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाइक रैली का आयोजन किया। रैली में प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि एक तिरंगा यात्रा उन वीर शहीदों की याद में है, जिन्होंने देश की आजादी में अपने प्राणों का बलिदान दिया है। इस दौरान यह बाइक रैली पूरे शहर में निकाली गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, नरोत्तम ठाकुर, अमित सूद, दानवेंद्र सिंह और आदित्य विक्रम सिंह मौजूद रहे।