दिवाली के लिए जिला प्रशासन की ओर से 30 से अधिक पटाखा व्यापारियों को लाइसेंस जारी किए गए हैं, लेकिन बाजार में गैर अधिकृत जगह पटाखे बिकने से नाराज व्यापारी बुधवार को प्रशासन से मिले। सहायक आयुक्त के समक्ष इन व्यापारियों ने अपनी मांगें रखीं। अश्विनी कुमार ने कहा कि हमें पटाखा बेचने के लिए ऐसी जगह दी गई है, जहां सुबह से लेकर कुछ भी आमदनी नहीं हुई है। इसलिए उन्हें सही जगह पटाखे लगाने की अनुमति दी जाए। इस दौरान रवि ठाकुर, सुनील कुमार, हीरा सिंह, सूरज सिंह, किशोरी लाल, दीपक आदि मौजूद रहे।