फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कुल्लू में 1500 बच्चे दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, सूत्रधार कला संगम का 49वां वर्षगांठ उत्सव 21 से

सूत्रधार कला संगम कुल्लू अपने 49वें वर्षगांठ उत्सव का आयोजन 21 से 23 जून तक ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कला केंद्र और अटल सदन में करेगा। तीन दिवसीय इस सांस्कृतिक महोत्सव में जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 1500 विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस वर्ष उत्सव की थीम नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो रखी गई है। आयोजन के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर कला, संस्कृति और समाज सेवा से जुड़ने का संदेश दिया जाएगा। संस्था के पदाधिकारियों सुंदर श्याम और धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि वर्ष 2002 से युवाओं और बाल प्रतिभाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। उत्सव के दौरान 12 सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अटल सदन में शास्त्रीय गायन, नाटक और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में किया जाएगा। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभवी निर्णायकों की ओर से किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें