फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मेजर अंकित धीमान पंचतत्व में विलीन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के तलाड़ा कुटलाहड़ निवासी मेजर अंकित धीमान(32) शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। अंकित 14 आरआर बांदीपुरा जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और बीते 1 मार्च को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इस दाैरान उन्हें श्रीनगर स्थित सेना के बेस अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। वहां से उन्हें आरआर अस्पताल दिल्ली में शिफ्ट किया गया। इस दौरान इलाज के दौरान उनकी 3 अप्रैल देर रात मौत हो गई। अंकित धीमान का शनिवार को मोक्षधाम तलाड़ा में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंकित करीब नाै वर्ष पहले ही सेना में उच्च पद पर तैनात हुए थे। छह वर्ष पहले ही उनकी शादी हुई थी। जबकि इसी वर्ष फरवरी में वे एक समारोह में शामिल होने के लिए घर पर आए थे। इस बीच उनकी अचानक मौत की खबर पाकर परिवारजन सदमे में हैं। शनिवार सुबह 51 इन्फैंट्री ब्रिगेड मून के ब्रिगेडियर रोहित यादव की अगुवाई में तीन जाट डोगरा बटालियन की टुकड़ी फूलों से सजी सेना की गाड़ी में तिरंगे में लिपटी हुई मेजर अंकित धीमान की पार्थिव देह को लेकर जैसे ही उनके पैतृक गांव तलाड़ा कुटलाहड़ में पहुंची तो चारों ओर चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। इस दौरान मेजर अंकित की पत्नी कल्पना धीमान, पिता जनवेद धीमान, माता आशा धीमान और छोटे भाई अर्पित धीमान की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं रहे रहे थे। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों व पूर्व सैनिकों ने उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। डोगरा बटालियन की टुकड़ी ने मोक्षधाम पर अंकित धीमान की पार्थिव देह को सलामी दी। सेना की तरफ से 51वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड के ब्रिगेडियर रोहित यादव, 3 जाट डोगराई बटालियन के कर्नल अमित कुमार भट्ट, लेफ्टिनेंट कर्नल आरएन झा, मेजर अनिरुद्ध चौधरी, सूबेदार जिल्ले सिंह, नायब सूबेदार योगेश कुमार, फतेहपुर एसडीएम विश्रृत भारती, नायब तहसीलदार सुरजीत सिंह, पूर्व वन मंत्री राकेश पठानिया, अमित के माता–पिता व पत्नी कल्पना धीमान ने उनकी पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित करके अंतिम श्रद्धांजलि दी। अंकित धीमान की पार्थिव देह के साथ आए 14 आरआर के नायब सूबेदार भीम सिंह ने बताया कि साहब बेहद मिलनसार और सौम्य स्वभाव के व्यक्तित्व के मालिक थे। इस दौरान मोक्षधाम तलाड़ा में अमित कुमार के छोटे भाई अर्पित धीमान ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें