फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: शक्तिपीठ ज्वालामुखी में सप्तचंडी महायज्ञ संपन्न, विश्व शांति के लिए गूंजे वैदिक मंत्र

प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी में तीन दिनों से चल रहा सप्तचंडी महायज्ञ सोमवार को विधिवत रूप से संपन्न हो गया। यह आयोजन विश्व शांति एवं समस्त मानव कल्याण की कामना के साथ किया गया, जिसमें विशेष रूप से विश्व में चल रहे युद्धों को शांत करने के उद्देश्य से हवन-यज्ञ, पूजा-अर्चना एवं सप्तचंडी पाठ आयोजित किया गया। महायज्ञ के दौरान 31 विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन एवं पूजा-पाठ संपन्न किया गया। पूरे मंदिर परिसर और यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण और आहुतियों से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। आयोजन से जुड़े राकेश शर्मा शास्त्री ने बताया कि वर्तमान समय में विश्व में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए इस महायज्ञ का आयोजन किया गया, ताकि समस्त विश्व में शांति और सद्भाव स्थापित हो सके। वहीं, अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ ही मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान मुंडन संस्कार का शुभ मुहूर्त होने के चलते बड़ी संख्या में परिवारों ने अपने बच्चों के मुंडन संस्कार भी संपन्न करवाए। मंदिर परिसर भक्तों की आस्था और श्रद्धा से दिनभर गुंजायमान रहा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें