इंडिगो एयरलाइंस की चंडीगढ़ से गगल हवाई अड्डे के बीच नई विमान सेवा शुरू हो गई है। जैसे ही इंडिगो एयरलाइन का यह विमान गगल हवाई अड्डे पर लैंड हुआ तो अग्निशमन गाड़ियों से विमान पर वाटर केनन से पानी की बौछार करके स्वागत किया गया। चंडीगढ़ से इस विमान में 53 यात्री गगल हवाई अड्डे पर पहुंचे और 50 यात्री गगल हवाई अड्डे से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए।