फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: धर्मशाला में भाजपा की पदयात्रा, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' के नारों के साथ निकले नेता और कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को धर्मशाला में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ पदयात्रा निकालकर अपने राजनीतिक मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज करवाया। गांधी वाटिका कोतवाली बाजार से शुरू हुई यह पदयात्रा कचहरी अड्डा स्थित हनुमान मंदिर तक निकाली गई। पदयात्रा में कांगड़ा-चंबा के लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज के साथ विधायक विपिन सिंह परमार, सुधीर शर्मा और पवन काजल भी शामिल हुए। इनके अलावा भाजपा के कई पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। पदयात्रा के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर देश में अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भी कांग्रेस पर लोगों को गुमराह करने की बात कही। भाजपा नेताओं ने इन मुद्दों के विरोध में पदयात्रा के माध्यम से अपनी बात रखी। पार्टी की ओर से लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूकता का संदेश देने की बात भी कही गई। गांधी वाटिका से कचहरी अड्डा तक निकली इस पदयात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी भागीदारी दर्ज करवाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें