नगर निगम हमीरपुर के ब्राम्हणी गांव के 6 व 7 वार्ड को दूसरी जगह पर बनाने का ग्रामीणों ने विरोध जताया है। शुक्रवार सुबह 11:00 बजे ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कार्यालय पहुंचा। ग्रामीणों ने ज्ञापन साैंप कर नगर निगम के वार्डों में हुए परिसीमन में खामियों को दूर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर हमारे वार्ड को कहीं दूसरे वार्ड में मिलाया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे और चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा।