फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एनआईटी में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन, उद्योग-शिक्षा साझेदारी पर मंथन

हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में सप्ताहभर चले फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन शुक्रवार को उद्योग-शिक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी पर आयोजित उच्चस्तरीय पैनल चर्चा के साथ हुआ। शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों, स्टार्टअप उद्यमियों और नीति निर्माताओं ने शोध को प्रयोगशाला से बाजार तक पहुंचाने, उद्योग की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा प्रणाली विकसित करने और नवाचार आधारित स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया। पैनल चर्चा के दौरान प्रतिभागियों और स्टार्टअप संस्थापकों ने अपने उत्पाद और विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने विशेषज्ञों से शोध, नवाचार और उद्यमिता से जुड़े विषयों पर संवाद कर सुझाव प्राप्त किए। चर्चा का संचालन डॉ. पमिता अवस्थी ने किया। इसमें सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी, आईलेक्स सॉफ्टहब के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमन बैंस, एरिक्सन इंडिया के निदेशक एवं सीयू हेड रामानंद शर्मा, एचएल मांडो सॉफ्टटेक के विभागाध्यक्ष पूरन चंद, सैक्यूमेन के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितेश सिन्हा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के वैज्ञानिक डॉ. सीएस यादव तथा सीसीआई की कार्यकारी अधिकारी इशिता गुप्ता ने विचार साझा किए। वहीं, डॉ. सीएस यादव ने डीएसटी समर्थित एनआईडीएचआई-आईटीबीआई कार्यक्रम की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि टियर-2 और टियर-3 संस्थानों में भी नवाचार आधारित उद्यमिता को नई गति मिल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें