केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के दोसड़का में करीब 4000 करोड़ की 15 एनएच परियोजनाओं, रोपवे प्रोजेक्ट के उद्घाटन व शिलान्यास किए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व राज्य सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्चुअल जुड़कर इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।