एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच हमीरपुर इकाई की बैठक हमीरपुर बस अड्डा में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान तारा चंद शर्मा ने की। बैठक में सदस्यों ने सरकार और एचआरटीसी निगम प्रबंधन के पेंशनरों के प्रति व्यवहार और कार्यशैली की निंदा की। तारा चंद शर्मा ने बताया कि पेंशनरों को वित्तीय लाभ न्यायलय के आदेश पर ही प्राप्त हो रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए सरकार और निगम प्रबंधन कल्याणकारी संस्थाएं न होकर उत्पीड़नकारी साबित हो रहा है। नवंबर की 11 तारीख हो चुकी है लेकिन अभी तक पेंशन जारी नहीं की गई है। उन्होंने मांग की है कि पेंशनरों को महीने की पहली तारीख पर पेंशन जारी की जाए। समय पर पेंशन नहीं मिलने के कारण कई पेंशनरों को इलाज करने में भी दिक्कतें आ रही हैं। इस अवसर पर देवराज, कमलेश कुमार, जयपाल, जसवंत सिंह, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।