स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत डीआरडीए कार्यालय हमीरपुर में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पीओडीआरडीए अस्मिता ठाकुर ने स्वच्छता बैंक को हरी झंडी देकर रवाना किया। जिला भर में 14 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित किया जा रहे हैं और उन्हें स्वच्छ बनाने का कार्य किया जा रहा है।