फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील शर्मा बिट्टू बोले- प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री ने लिए ऐतिहासिक निर्णय

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रेरित, प्रोत्साहित एवं प्रशिक्षित करने तथा उन्हें अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए बेहतरीन अवसर मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कई बड़े निर्णय लिए हैं। शनिवार को यहां टाउन हॉल में हमीरपुर जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन (डीएसएसए) की ओर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए आयोजित पुरस्कार समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि प्रदेश की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री ने स्कूली खिलाड़ियों की डाइट मनी में दो गुणा वृद्धि कर दी थी। इस अवसर पर उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक डॉ. मोही राम चौहान और एडीपीईओ राजेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा स्कूली खेलों में हमीरपुर के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों की जानकारी दी। सीनियर सेकंडरी स्कूल चंबोह की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी अंशिका ने भी अपने विचार रखे तथा खिलाड़ियों को दी जा रही बेहतरीन सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें