प्रदेश डिपो संचालक समिति की ओर से हमीरपुर में स्थापना दिवस पर सम्मलेन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में काफी संख्या में डिपो धारकों ने भाग लिया। सम्मेलन में डिपो संचालकों ने अपनी मांगें रखी। अध्यक्ष अशोक कवि ने कहा कि प्रदेश के निजी डिपो धारक व सहकारी सभाएं अपना पैसा लगाकर निगम के गोदामों से राशन लाकर उपभोक्ताओं को राशन वितरित करते हैं और राशन रखने के लिए दुकानों की व्यवस्था भी खुद करके उनका किराया भी अपनी जेब से अदा करते हैं। इसके बदले में निजी डिपो धारकों व सहकारी सभाओं को मात्र 4% कमीशन दिया जाता है। डिपो में लगाई गई पीओएस मशीनें 2जी हैं और करीब आठ वर्ष पुरानी होने के कारण धीमी गति से चलती हैं।