स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर फाहल में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 141 लोगों के छाती के एक्सरे किए गए। इसमें छह लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए। टीबी की पुष्टि होने के बाद मरीजों का निशुल्क इलाज किया जाएगा।