फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक रणजीत राणा बोले- बैरी मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में किया जाएगा विकसित

विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक रणजीत राणा ने गुरुवार को बैरी पंचायत में खेल मैदान का पूजन किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय में बैरी में खेल मैदान को मिनी स्टेडियम का रूप देने घोषणा की थी। जिसके बाद अब मैदान को जनता के लिए समर्पित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों ने तय नियमों के आधार पर निर्माण कार्य नहीं किया है। वर्तमान में मैदान की हालत खस्ताहाल है। जहां पर मैदान बनने की जरूरत थी वहां पर कार्य नहीं किया गया। पुराने मैदान के साथ बहते नाले के किनारे 86 लाख रुपये का बजट खर्च करके मैदान बना दिया गया है। इससे नाले का सारा पानी मैदान में पहुंच रहा है यदि पुराने मैदान का जीर्णोद्धार किया गया होता तो युवाओं को खेलने में परेशानी नहीं होती। पुराने मैदान के किनारे सिर्फ एक फट्टा लगाकर रख दिया। अब नए सिरे से मैदान को एक मिनी स्टेडियम के रूम में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें