हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा के चाचा और भाई से सदर थाना में मुलाकात की है। अवैध खनन के मामले में हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा के भाई और चाचा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कोर्ट के आदेशों पर वह पुलिस रिमांड में है। इस मौके पर राजेंद्र राणा के साथ काफी संख्या में उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों को पुलिस कर्मियों को थाना परिसर से बाहर किया गया। राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के इशारों पर यह केस दर्ज हुआ है। मुख्यमंत्री उन राजनीतिक विरोधियों को ठिकाने लगाने का कार्य कर रहे है जोकि उनके अनुसार नहीं चले। विधायक आशीष शर्मा ने विधानसभा के पटल पर लोगों की आवाज रखी।