अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर एनजीओ भवन हमीरपुर में गुरुवार को महिला एवं बाल विकास हमीरपुर की ओर से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने की। उन्होंने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सरकार की और से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं ताकि शहर से लेकर गांव तक महिलाओं को लाभ मिल सके। इस मौके पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ हमीरपुर बलवीर बिरला, सपना ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।