फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़, भाजपा ने की निंदा, पुलिस में दी जाएगी शिकायत

सदर थाना हमीरपुर के तहत ट्राला स्टैंड के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर से शरारती तत्वों की ओर से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना से संबंधित इस पोस्टर को फाड़ने के साथ उस पर आपत्तिजनक शब्द भी लिखे गए हैं। मामले को लेकर भाजपा ने निंदा की। शहरी मंडल हमीरपुर के महामंत्री तेन सिंह बन्याल ने बताया कि सार्वजनिक स्थल पर लगाए गए पोस्टर के साथ इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी जाएगी। भाजपा शहरी मंडल ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। साथ ही दोषियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें