ऐतिहासिक होला मोहल्ला मेले की तैयारी शुरू हो गई है। 14 से 22 मार्च तक चलने वाले मेले में विभिन्न राज्यों से हजारों छोटे बड़े दुकानदार पहुंचना शुरू हो गए हैं। नगर परिषद मेला स्थल में झूले तथा दुकानें लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस दौरान मेला आयोजन समिति नगर परिषद भी बाहरी राज्यों व स्थानीय क्षेत्र से पहुंचने वाले व्यापारियों के लिए बिजली, पानी व सफाई व्यवस्था की तैयारी में जुट गई है। होली मेले में 16,17 व 18 मार्च तक तीन दिन सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा।