हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के राधास्वामी सत्संग ब्यास के चैरिटेबल अस्पताल भोटा के बाहर बुधवार को सैकड़ों लोग फिर धरने के लिए जुट गए। बीते सोमवार को लोगों ने यहां पर प्रदर्शन किया था। लोगों ने सरकार से लिखित आश्वासन मांगा था कि राधास्वामी प्रबंधन की मांग को जल्द पूरा किया जाए और इसकी लिखित जानकारी प्रबंधन को दी जाए। सरकार की ओर से अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया है। धरना के दौरान अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।