फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव बोले- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए नहीं किया कुछ

एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव टोनी ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लंबे समय से मंत्री पद पर तैनात हैं, लेकिन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। खेल मंत्री के पद पर रहते हुए भी अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित नहीं किया। जिला हमीरपुर में साईंका केंद्र बनाया गया लेकिन वह भी आज तक किराए के भवन में चल रहा है। 5 सालों में वह इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित कर सकते थे लेकिन उनसे यह कार्य भी नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में युवाओं में भारतीय सेवा में जाने का बहुत अधिक क्रेज रहता है। लेकिन भाजपा सरकार ने अग्नि वीर योजना लाकर युवाओं के साथ भी छल किया। अनुराग सिंह ठाकुर अपने नाम के साथ लेफ्टिनेंट लगाते हैं लेकिन उन्होंने युवाओं के लिए पुरानी भर्ती योजना को शुरू करवाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। मैंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार से कह रहे हैं कि उन्हें 5 साल और सेवा का मौका दिया जाए लेकिन जो युवा भारतीय सेवा में भर्ती हो रहे हैं उन्हें महज 4 वर्ष का मौका मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें