फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी हमीरपुर का 16वां दीक्षांत समारोह 22 को, 1,299 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां

एनआईटी हमीरपुर में 16वां दीक्षांत समारोह 22 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें एनआईटी के निदेशक एच.एम. सूर्यवंशी, रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना संतोष ननोटी, डीन (अकादमिक्स) डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. सोमेश शर्मा, मीडिया सेल समन्वयक डॉ. राकेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह सत्र 2024-25 के दौरान विधिवत योग्यता प्राप्त डिग्री हासिल करने वालों विद्यार्थियों के लिए सुबह 10 बजे से संस्थान के सभागारमें आयोजित किया जाएगा। समारोह में सांसद अनुराग ठाकुर बतौर मुख्यातिथि जबकि डिफेंस जियो-इन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टैब्लिशमेंट,डीआरडीओ,चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार सत्यावली विशेष अतिथि के रूप में मौजूद होंगे। दीक्षांत समारोह के दिन ड्रेस कोड में पुरुष छात्रों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा जैकेट व छात्राओं के लिए सफेद साड़ी या सलवार-कुर्ता जैकेट निर्धारित किया गया है। समारोह में कुल मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए 1,299 डिग्रियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें 900 स्नातक, 338 स्नातकोत्तर तथा 61 पीएचडी डिग्रियां शामिल हैं। इसके अतिरिक्त संस्थान की ओर से एक निदेशक, 33 स्वर्ण,13 रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं। इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए निदेशक पदक कंप्यूटर एंड इंजीनियरिंग विभाग से गुरकीरत कौर को प्रदान किया जाएगा। इस दौरान उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें