फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गुरु पूर्णिमा पर बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में हुआ नाम दीक्षा समारोह

उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार से दो दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महंत आवास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सहित देश-विदेश से हजारों संख्या में श्रद्धालु दियोटसिद्ध नगरी पहुंचे। दिनभर मंदिर और महंत आवास परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक धार्मिक रस्मों के साथ हुई। इसके बाद महंत श्रीश्री 1008 राजेंद्र गिरी महाराज ने श्रद्धालुओं को नाम दीक्षा प्रदान की। दोपहर से शाम तक चले नाम दीक्षा कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शाम को महंत आवास परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायकों ने बाबा बालकनाथ के भजनों की प्रस्तुति दी। देर शाम तक श्रद्धालु भक्ति कार्यक्रम में शामिल रहे। गुरु पूर्णिमा के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महंत आवास में लंगर सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं मंदिर न्यास की ओर से भी दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 24 घंटे मंदिर खुला रखा गया है। वहीं मंदिर परिसर और आसपास पुलिस व होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। महंत श्रीश्री 1008 राजेंद्र गिरी महाराज ने श्रद्धालुओं से धार्मिक स्थल की गरिमा बनाए रखने, नियमों का पालन करने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की। न्यास अध्यक्ष स्वाति डोगरा ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रखे गए हैं। श्रद्धालुओं से बरसात के मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें