हमीरपुर कस्बे के साथ लगते दोसड़का में व्यापारियों ने एकता दिखाते हुए दो घंटे के लिए बाजार को बंद रखा। संजौली और मंडी में मस्जिद के अवैध निर्माण सहित लाठीचार्ज के विरोध में सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद रखा। इसके अतिरिक्त जिला के अन्य बाजारों में भी दुकानदारों में दुकानें बंद रखीं। इससे ग्राहकों को दैनिक उपभोग की वस्तुओं को खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ा। उपमंडल बड़सर के बिझड़ी बाजार में शनिवार को हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल के सदस्यों ने बाजार में दुकानों को बंद करवाया और रेहड़ी धारकों और मस्जिद निर्माण को लेकर जमकर नारेबाजी की।