हिमाचल पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति जिला इकाई हमीरपुर की बैठक बस अड्डा हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक डीएस ढटवालिया ने की। बैठक में हमीरपुर की कार्यकारिणी में सदस्यों को चुनाव गया। मनोहर लाल शर्मा को संयोजक रमेश और होशियार सिंह को सहसंयोजक, यशवीर को महासचिव, देसराज को उप महासचिव, मनोहर लाल को अतिरिक्त महासचिव, विनोद कुमार को वित्त सचिव चुना गया। प्रैस सचिव राज कुमार व संयुक्त सचिव का दायित्व एमएस पठानिया को दिया गया। संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने वर्तमान सरकार के प्रति रोष प्रकट किया है कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया। 28 नवंबर को विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आश्वासन दिया था कि विधानसभा सत्र समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर संगठन की मांगों को लेकर सरकार-प्रतिनिधियों के बीच बैठक होगी। अभी तक बैठक नहीं हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग रखी है कि संगठन के पदाधिकारियों को शीघ्र बैठक के लिए बुलाया जाए और पेंशनर की मांगों पर उचित निर्णय लिया जाए। एचआरटीसी पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं दी जाती है। देनदारियां लंबित पड़ी हैं। उनकी मांगों को नहीं माना गया तो हर जिला में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकारी की गलत नीतियों को उजागर किया जाएगा।