फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सरकार हमारी मांगें नहीं मानती है तो पेंशनर करेंगे आत्मदाह- अजमेर सिंह ठाकुर

हिमाचल परिवहन सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण मंच जिला इकाई हमीरपुर की बैठक चालक प्रशिक्षण केन्द्र बस स्टैंड हमीरपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने की बैठक में विशेष तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश प्रदेश सचिव नन्दलाल विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में पेंशनर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विशेष चर्चा की गई। पेंशनरों में प्रदेश सरकार से मांग की है कि उनकी मांगों को प्रदेश सरकार पूरा करें। वहीं, जिला अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने कहा कि 2 वर्ष से चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं हुआ है, जबकि वृद्धावस्था में पेंशनर्स भयानक बीमारियों से ग्रस्त हैं व बैंकों से कर्जा लेकर अपना इलाज करवा रहे हैं, 65-70 व 75 वर्ष पूरे कर चुके पेंशनरों को अभी तक 5-10 व 15% का लाभ भी नहीं दिया गया है, जबकि दूसरे विभागों में दे दिया गया है, 1-1-2016 से लंबित एरियर व महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान भी परिवहन पेंशनरों को अभी तक नहीं हुआ है जबकि दूसरे विभागों को दो किस्तें मिल चुकी हैं हम पूछना चाहते हैं इस सरकार से कि हमारे साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। अजमेर ठाकुर ने कहा कि हमने भी सरकार के आदेशों का पालन करते हुए जनता को अपनी सेवाएं दी हैं। हम हिमाचल सरकार व निगम प्रबन्धन से मांग करते हैं कि न्यायालयों से आए फैसलों को मान सम्मान देकर इन्हें शीघ्र अतिशीघ्र लागू किया जाए और हमें इस बुढ़ापे में सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर न किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो पेंशनर कर्मचारी आत्मदाह करने के लिए भी तैयार हैं। अगर ऐसा होता है तो सरकार जिम्मेदार होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें