हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर का पांचवां दीक्षांत समारोह शनिवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के सभागार में आयोजित किया। दीक्षांत समारोह में नीति आयोग के सदस्य प्रो. विनोद पॉल बतौर ने मुख्य अतिथि शिरकत की। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल एवं तकनीकी विवि के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी दीक्षांत समारोह के विशेष अतिथि हैं। दीक्षांत समारोह में वर्ष 2022, 2023 और मई 2024 तक के स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों के मेधावियों को डिग्री प्रदान की जा रही है।