फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हमीरपुर जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव से पहले भाजपा समर्थित सदस्यों का मंथन तेज

जिला परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले भाजपा समर्थित निर्वाचित सदस्य हमीर होटल में रणनीति बनाने में जुटे रहे। प्रशासन की ओर से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बैठक निर्धारित की गई थी। हालांकि निर्धारित समय के दौरान भी भाजपा समर्थित सदस्यों की बैठक जारी रही। करीब 11:45 बजे तक होटल में बंद कमरे में नेताओं और निर्वाचित सदस्यों के बीच मंथन चलता रहा। जानकारी के अनुसार जिला परिषद चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी और विधायक रणधीर शर्मा भी बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने निर्वाचित सदस्यों के साथ अलग-अलग चरणों में चर्चा की। सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन संभावित नामों पर विचार किया गया और सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया गया। राजनीतिक हलकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि अंतिम समय में पार्टी किस उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाती है और चुनाव में किसे मैदान में उतारा जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें