फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: आयुष्मान आरोग्य मंदिर मनसाई में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मनसाई में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 103 लोगों के एक्सरे किए गए। इनमें से छह लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए। बीएमओ गलोड़ अरविंद कौंडल ने बताया कि अगर खांसी, बुखार, सीने में दर्द, बलगम में खून और शरीर में गांठे जैसे लक्षण पैदा होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जाकर जांच कराएं। इलाज नियमित रूप से किया जाना चाहिए। इससे बीमारी जड़ से खत्म होगी। अगर मरीज इलाज लेने में लापरवाही करता है तो बीमारी बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से नियमित रूप से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सभी को इनका लाभ लेना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें