फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: प्रशिक्षु नर्सें बनेगी मरीजों और तीमारदारों की सारथी, मेडिकल कॉलेज में मरीजों-तीमारदारों को मिलेगा मार्गदर्शन

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को इलाज के लिए अब भटकना नहीं पडे़गा। प्रशिक्षु नर्सें सारथी कार्यक्रम के तहत मरीजों और तीमारदारों का मार्गदर्शन करेगी। रोजाना दस प्रशिक्षु नर्सें मरीजों का सहयोग करेगी। उन स्थानों पर अधिक ध्यान दिया गया है, जहां पर मरीजों की काफी भीड़ होती है। मरीजों और तीमारदारों को उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा। इससे उनका समय बचेगा और उचित मार्गदर्शन से उनको काफी लाभ होगा। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रोजाना 1000 से 1500 के करीब ओपीडी रहती है। ओपीडी पर्ची काउंटर, गायनी सहित कई ओपीडी काफी भीड़ रहती है। खासकर बुजुर्गों और पहली बार इलाज के लिए आए मरीजों को भटकना पड़ता है। उन्हें ज्ञात नहीं होता है कौन सी ओपीडी कहां पर है। अधिकतर समय उनका अन्य लोगों से पूछताछ में भी व्यतीत हो जाता है। इस समस्या के हल के लिए मेडिकल कॉलेज ने एक पहल की है। इस पहल के तहत प्रशिक्षु नर्सों की स्वेच्छा से सेवाएं ली जाएंगी। शुक्रवार से इसका आरंभ किया गया है। रोजाना दस नर्सें ओपीडी पर्ची, गायनी, ईएनटी, आपातकालीन वार्ड सहित अन्य स्थानों पर तैनात रहेंगी। अगले दिन अन्य दस नर्सें सेवाएं देंगी। इसका मरीजों को भी काफी फायदा होगा। मरीजों से फीडबैक भी ली जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें