भूतपूर्व सैनिक सेवा संगठन झनियारा की ओर से स्वतंत्रता दिवस के तहत गांधी चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया। इस दौरान संगठन के प्रधान राजेश वर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर को लेकर युवाओं में काफी उत्साह रहा। दोपहर 3 बजे तक 59 यूनिट एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की टीम के सहयोग से किया गया। इस दौरान 15 स्वयंसेवी बिना रक्तदान किए ही लौटना पड़ा। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।