फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: शनिदेव मंदिर बगवाड़ा का 14वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

शनिदेव मंदिर बगवाड़ा का 14वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान से कार्यक्रम आरंभ हुआ। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शनिदेव मंदिर बगवाड़ा समिति अध्यक्ष ठाकुर अमी चंद एवं अन्य पदाधिकारियों ने मंदिर विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। इसके बाद बैठक आयोजित की गई। इसमे वित्तीय वर्ष 2024-25 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने पारदर्शिता के साथ आय-व्यय का विवरण रखा और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। समिति अध्यक्ष ठाकुर अमी चंद ने बताया कि लेखे-जोखे की प्रतिलिपि सबंधित विभाग को भेज दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें