फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: सुनील शर्मा बिट्टू बोले- सात वर्ष बाद फिर आयोजित हमीर उत्सव

हमीरपुर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुरवासियों की भावनाओं को समझते हुए हमीर उत्सव को दोबारा शुरू करने की मंजूरी दे दी है। मीडिया को दिए बयान में सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को हमीरपुरवासियों और विशेषकर युवाओं की भावनाओं से अवगत करवाते हुए हमीर उत्सव के आयोजन की परंपरा को फिर से आरंभ करने की मांग रखी थी। उन्होंने कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर वासियों की भावना को अधिमान देते हुए हमीर उत्सव को फिर से शुरू करने की हामी भर दी है और इस उत्सव को नवंबर महीने में बड़े धूम धाम से मनाया जाएगा। इसकी तारीख जल्दी ही तय कर दी जाएगी। बिट्टू ने कहा कि हमीर उत्सव सात साल से बंद था और लोग काफी समय से इसे दोबारा शुरू करने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं को समझते हुए इसे दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि हमीर उत्सव हमीरपुर की सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। इसके दोबारा शुरू होने से क्षेत्र की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय व्यापारियों और लोगों को भी लाभ होगा। हमीर उत्सव के आयोजन को लेकर आवश्यक प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी , ताकि नवंबर माह में इसके आयोजन को धूमधाम से मनाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें