फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: राजकीय महाविद्यालय भोरंज में भाषण प्रतियोगिता, प्रिया प्रथम

राजकीय महाविद्यालय भोरंज में सोमवार को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एनएसएस इकाई और राजनीति शास्त्र विभाग के संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि प्रो. रविदत्त ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान की गरिमा बनाए रखने तथा उसके मूल्यों को जीवन में अपनाने की शपथ दिलाई। समारोह के दौरान भाषण प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम, साक्षी द्वितीय व दीक्षा तृतीय रहीं। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, कनिका द्वितीय व अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लगभग 150 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर संविधान दिवस को सार्थक बनाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें