फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: भोरंज में सेवानिवृत्त तहसीलदार के वायरल वीडियो पर एसडीएम ने दिया स्पष्टीकरण, जानें क्या बोले

भोरंज में भूमि अधिग्रहण से जुड़े कार्य के लिए तैनात सेवानिवृत्त तहसीलदार का चाय के साथ बिस्कुट खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडिया के सामने आने के बाद अधिकारी विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणियां सामने आ रही थीं। वायरल वीडियो में एक महिला अधिकारी को सरकारी दस्तावेज न देने का आरोप लगा रही है, जबकि अधिकारी चाय के साथ बिस्कुट खाते दिख रहे हैं। वीडियो बनाने वाली महिला ने बाद में एक अन्य वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि रिकॉर्डिंग करने के तुरंत बाद उन्हें आदेश की फाइल मिल गई। वहीं, एसडीएम भोरंज ने सीसीटीवी फुटेज की जांच का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि वीडियो लंच ब्रेक के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। महिला को संबंधित आदेश की प्रति लेने के लिए पहले ही दो तिथियां दी गई थीं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें