फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: समोह में फॉल आर्मी वर्म का बढ़ा प्रकोप, कृषि विभाग ने खेतों में पहुंचकर किसानों को दिए बचाव के टिप्स

हमीरपुर जिले के समोह गांव में मक्की की फसल पर फॉल आर्मी वर्म (Fall Armyworm) के प्रकोप की सूचना मिलने के बाद कृषि विभाग की जिला स्तरीय टीम ने क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने खेतों का निरीक्षण कर मक्की सहित अन्य फसलों में कीट के प्रभाव का आकलन किया और किसानों को समय रहते प्रभावी नियंत्रण उपाय अपनाने की सलाह दी। निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के उपनिदेशक डीडी शर्मा और जिला कृषि अधिकारी राजेश राणा ने किसानों से बातचीत कर फॉल आर्मी वर्म की पहचान और उससे होने वाले नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि इस कीट की समय पर पहचान कर उचित प्रबंधन किया जाए तो फसल को होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अधिकारियों ने किसानों को फसल की नियमित निगरानी करने, प्रभावित पौधों की पहचान करने तथा आवश्यकता अनुसार जैविक और रासायनिक नियंत्रण उपाय अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से कीट प्रबंधन अपनाकर मक्की की फसल को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस दौरान कृषि विभाग की ओर से किसानों को फॉल आर्मी वर्म की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी जानकारी पत्र भी वितरित किए गए। अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि खेतों में कीट के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत कृषि विभाग से संपर्क करें, ताकि समय पर आवश्यक सलाह और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें