फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: गुब्बारा दौड़ में प्रो. नीलम गुलेरिया व संदेश प्रथम

राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सतीश सोनी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। प्रतियोगिता का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग ने किया। इसमें महाविद्यालय की महिला प्राध्यापक व गैर अध्यापक कर्मचारियों ने शूटिंग, गुब्बारा दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार वर्मा ने कहा प्रतियोगिता का आयोजन महिला दिवस के उपलक्ष्य पर हुआ। गुब्बारा दौड़ के वरिष्ठ वर्ग में प्रो. नीलम गुलेरिया प्रथम, प्रो.अल्पना शर्मा द्वितीय व माया देवी तृतीय और कनिष्ठ वर्ग में प्रो. संदेश प्रथम, प्रो. कनिका द्वितीय, प्रो. अपूर्वा तृतीय और शूटिंग प्रतियोगिता में प्रो. एनडी खन्ना, प्रो. सपना कुमारी, प्रो. नीरज, प्रो अंजना और प्रो. पूनम अंतिम चरण में पहुंचीं। इस मौके पर प्रो.अपूर्वा, प्रो. हर्षा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें