फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: डांगकवाली चौक पर निजी बस खराब, लगा जाम

अंकेश डोगरा Updated Wed, 19 Nov 2025 02:59 PM IST

हमीरपुर शहर के डांगकवाली चौक पर बुधवार सुबह निजी बस खराब हो गई। बस के खराब होने से करीब एक घंटे तक वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन रेंगते हुए नजर आए। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मियों को जाम से निपटने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे बाद बस ठीक हुई। उसके बाद विकराल स्थिति सामान्य हुई। वैसे हो हर दूसरे से तीसरे दिन ऐसी ही स्थिति बनी रहती है लेकिन बुधवार को यह समस्या और भी विकराल हो गई। सुबह करीब 9:00 बजे रूट पर जा रही निजी बीच सड़क के बीचों-बीच रूक गई। आसपास के वाहन चालक भी जाम में फंस गए। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। सुबह 10:00 खुलने वाले सरकारी कार्यालयों में जाने वाले कर्मियों के साथ-साथ कॉलेज विद्यार्थियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूसरे वाहनों को निकलने के लिए जगह नहीं मिली। हमीरपुर आ रही बसों में बैठे कुछ यात्री बसों से उतर गए और पैदल ही रवाना हो गए। करीब एक घंटे बाद मेकेनिक ने निजी बस को ठीक कर दिया। उसके बाद लोगों को जाम की समस्या से अस्थाई तौर पर निजात मिली। लोगों ने प्रशासन से जाम की समस्या से निपटने के लिए स्थाई समाधान की मांग की। यातायात प्रभारी संजय राणा ने कहा कि निजी बस खराब हो गई थी। जाम की समस्या से निपटने के प्रयास किए गए और वाहन चालक आसानी से गंतव्य को रवाना हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें