फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: दडूही में स्ट्रीट लाइटों की दरकार

नगर निगम हमीरपुर के अंतर्गत दडूही में स्ट्रीट लाइटों की दरकार है। स्ट्रीट लाइटें नहीं होने से लोगों को रात को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई मांगों को लेकर पंचायत समिति उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा से मुलाकात की। संजीव कुमार ने बताया कि दडूही अब नगर निगम के अधीन आया है। नगर निगम की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं यहां मिलनी चाहिए। उन्होंने मांग रखी है कि यहां पर उचित मात्रा में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं और कूड़ा उठाने के लिए भी व्यवस्था की जाए। नगर निगम आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि उचित कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें