प्रदेश सरकार आम जनता को राहत पहुंचाने की जगह पर टैक्स में वृद्धि करने का काम कर रही है। पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाकर जनता पर बोझ डाला है। मीडिया को दिए ब्यान में सांसद अनुराग ठाकुर ने यह आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने सीमेंट की बोरी पर कर लगाया। कोई न कोई बहाना लगाकर नया कर लगा रही है। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। आपदा के समय बंदरबांट की है। पार्टीबाजी के आधार पर कार्य किया। पक्का मकान बनाने के लिए सात लाख रुपये नहीं दे पाई। प्रदेश सरकार से आपदा प्रभावित परिवारों को तिरपाल देने के विषय मे सवाल किया तो सरकार सहित कांग्रेस के नेता बौखलाकर बयानबाजी करने लगे। प्रदेश में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान चलाए जाने के प्रश्न पर अनुराग ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा बिहार में बिना किसी मुद्दे के इसे मुद्दा बनाने की कोशिश की थी जिसे जनता का समर्थन भी नहीं मिला। कांग्रेस पार्टी इस अभियान के तहत देश में लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठा रही है। देश भर में कांग्रेस के नेतृत्व पर लोग हंस रहे हैं। चुनाव आयोग ने एसआईआर को लागू किया तो बिहार की जनता खुश हुई। अगर कोई फर्जी वोटर है तो उसका नाम काटा गया।